फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंगनबाड़ियों का प्राथमिक स्कूलों के साथ होगा एकीकरण

Wed, 15 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में छोटे बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक स्कूलों के साथ जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जिले के आठ सरकारी स्कूलों को चिह्नित किया गया है, जहां आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्कूल परिसर में या उसके नजदीक किया जाएगा।

बता दें कि बालवाटिका पहली और दूसरी आंगनबाड़ियों में संचालित हैं और बालवाटिका तीसरी प्राइमरी स्कूलों में संचालित हैं। वहीं, अब आंगनबाड़ियों के प्रामइरी स्कूलों में शामिल होने से बच्चों को एक समान माहौल दिया जाएगा ताकि उनकी बुनियादी समझ बेहतर हो सके। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, स्कूलों की सूची का सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि यह देखा जा सके कि चिह्नित स्कूल इस व्यवस्था के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। इस जानकारी को उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। इसके अलावा, आईसीडीएस अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त बैठक कर इस योजना को धरातल पर लागू करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
बुधवार को स्कूलों का सत्यापन, संबंधित विभागों के साथ बैठक और एकीकरण योजना तैयार की जाएगी। तैयारियों की समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय होगी। - नीलम कुंडू, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें