फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगों के समर्थन में गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल। केंद्र सरकार के बजट में महिला एवं बाल विकास परियोजना का बजट न बढ़ाने, विभाग में प्रमोशन न करने व खाली पदों पर भर्ती न करने समेत विभिन्न मांगाें के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की महिलाओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में सैकड़ों की संख्या में जिला उपप्रधान रेखा की अगुवाई में आंगनबाड़ी वर्करों ने बैठक की। इसके बाद सभी महिलाएं पार्क से निकलकर लघु सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंची और केंद्रीय वित्त मंत्री व मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम तहसीलदार को मांग पत्र सौपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव बिजनेश राणा ने कहा कि नई पोषण ट्रैकर एप में वर्करों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड रहा है, क्योंकि ज्यादातर लाभार्थियों के पास छोटे फोन हैं और कुछ महिलाएं अशििक्षत हैं। कुछ लाभार्थी बोलते हैं, हम ओटीपी नहीं देते, क्योंकि ओटीपी को लेकर आए दिन बैंकों में फ्रॉड होते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप को बंद किया जाए, वर्करों-हेल्परों को पक्का किया जाए, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए तय किया जाए, वर्दी के दो हजार रुपए दिए जाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों को क्रेच सेंटरों में न बनाया जाए, हेल्पर वर्कर व से सुपरवाइजर की प्रमोशन की जाए, खाली पड़े पदों पर वर्कर व हेल्पर की भर्ती की जाए। इस मौके पर सुदेश सग्गा, सतपाल सैनी, नीलम, सुदेश, रीना, नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें