फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लघु सचिवालय गेट पर गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दिए गए कम जीबी के मोबाइल फोन के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की महिलाओं ने दूसरे दिन भी लघु सचिवालय के सामने धरना दिया। जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे आंगनबाड़ी वर्कर प्रदर्शन करतीं हुईं लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर बैठ गईं। दो घंटे तक बैठने के बाद एलान किया कि 28 मार्च को पूरे हरियाणा में सौंपा जाएगा।
जिला प्रधान रूपा राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों ने कई बार जिला प्रशासन को विभाग की ओर से तीन जीबी रैम वाले मोबाइल फोन दिए जाने के संदर्भ में मांग पत्र सौंपा है, लेकिन उसके बाद भी इस मामले में कार्यवाही नहीं हो पाई। जिसको लेकर शुक्रवार को पूरे जिले की आंगनबाड़ी की महिलाएं सुबह करीब 11 बजे लघु सचिवालय के बाहर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगी। साथ में जो फोन दिए गए हैं उनको बदल जाने, ओटीपी वेरिफिकेशन को भी बंद करने की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों के पास जो फोन उपलब्ध हैं, उनकी क्षमता कमजोर है, एप ठीक से काम नहीं करता, जिससे वर्करों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रूपा राणा ने अन्य मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि बर्खास्त वर्करों को तुरंत बहाल किया जाए। खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए। प्रमोशन को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर को अपने केंद्र के अलावा अन्य केंद्रों का काम करने पर अलग से मानदेय दिया जाए। इस मौके पर सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, जगपाल राणा, ओ पी माटा, रीना, सरोज, नीलम, ममता, बबीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें