फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छपरा खेड़ा में 20 लाख से बनेंगी गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शुक्रवार को घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों का धन्यवादी दौरा किया। घरौंडा हलका के कलवेहड़ी, छपरा जागीर, छपरा खेड़ा, रसूलपुर खुर्द और रसूलपुर गांव का दौरा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनके निपटान के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने छपरा खेड़ा गांव में 20 लाख की लागत से बनने वाली बीपीएल कॉलोनी की गलियों, रसूलपुर खुर्द में 20 लाख से एससी चौपाल में हॉल और 35 लाख की लागत से बनने वाली फिरनी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

उन्होंने लोगों से वादा किया कि अगले पांच साल में न केवल हलके में नए विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे बल्कि कोरोना काल के अधूरे कामों को भी पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर पिछले दस सालों में हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। घरौंडा हलका में मेडिकल यूनिवर्सिटी इसी साल शुरू हो जाएगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध होगा। इसका चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। रिंग रोड का निर्माण पूरा होने के बाद तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इनके सेवाएं ऑनलाइन करने से भ्रष्टाचार कम हुआ है। पेंशन राशि बुजुर्गों के खाते में और फसलों की राशि किसानों के खाते में सीधे पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ मोनिका, जिला परिषद उप प्रधान रीना धीरज खरकाली, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र राणा, सुभाष कश्यप, एसएचजी की ब्लाक कोआर्डिनेटर सुनीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें