करनाल। कर्णनगरी की बेटी अनन्या बैनर्जी को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन इकनोमिक एंड सोशल काउंसिल की ओर से आयोजित यूथ फोरम में आमंत्रित किया गया हैं। 14 से 16 अप्रैल तक होने वाले फोरम में अनन्या इन्नोवेट यूनिट एंड ट्रांसफोरम यूथ शोपिंग द रोड टू 2030 विषय पर चर्चा करेंगी। पिता मिहिर बैनर्जी ने बताया कि अनन्या ने समाज के लिए बेटी बचाओ, परिवार बचाओ, मानसिक स्वास्थ्य प्रति, मासिक धर्म स्वच्छता बनाम महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम किया। ब्यूरो