सीटू कार्यालय में बैठक करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। स्वयं
करनाल। सीटू कार्यालय में शनिवार को मिड डे मील वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित हुई। इसमें यूनियन ने अपनी मांगों के लिए 5 जून को पंचकूला स्थित शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर राज्यस्तरीय रैली तैयारी पर चर्चा की। यूनियन के राज्य उपप्रधान ओपी माटा ने कहा कि सरकार ने पिछले 11 वर्षों से मिड डे मिल का मानदेय नहीं बढ़ाया, जो मिलता है वो भी महीनों तक नहीं दिया जाता। मानदेय भी 10 महीने मिलता है जबकि काम तो 11 महीने करना पड़ता है, इससे वर्कर्स में रोष बढ़ रहा है। इस दौरान कमलेश, गीता, संतोष, शिमला, नीलम, लक्ष्मी, ममता व मीना आदि मौजूद रहीं। संवाद