फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्वार्ड रेस में अनंत देव सेठी ने जीते दो स्वर्ण

Thu, 30 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दोदिवसीय जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन बुधवार को क्वार्ड रेस के अंडर-6 आयु वर्ग में अनंत देव सेठी ने दो स्वर्ण पदक जीते। धविज भाटिया ने एक रजत व एक कांस्य, दैविक वधवा ने एक रजत और अंशुमन ने एक कांस्य पदक जीता। सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 115 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

लड़कियों में परीशा अग्रवाल ने दो स्वर्ण पदक जीते। इनलाइन रेस लड़कों के अंडर-6 आयु वर्ग में श्रियन गुप्ता ने दो स्वर्ण, ग्रीवम गाबा ने दो रजत और अथर्व ने दो कांस्य पदक जीते। स्केटिंग कोच संजय गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जीतने वाले खिलाड़ियों का 5 से 8 नवंबर तक पंचकूला में आयोजित होने वाली हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम में चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों की उपलब्धि के बारे में जानकारी देते समय कोच पंकज बत्तरा, कर्ण स्टेडियम के स्केटिंग कोच हरप्रीत सिंह, कोच रेखा व जिला स्केटिंग संघ के सचिव जजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-प्रतियोगिता के परिणाम
(अंडर-6 क्वार्ड रेस)
आर्ने ने दो स्वर्ण पदक जीते

अद्विक : एक रजत व कांस्य पदक जीता
स्वणिक : एक रजत व कांस्य पदक जीता
कियारा : दो रजत पदक जीते
कृतिका : दो स्वर्ण पदक जीते
(अंडर-6-8 क्वार्ड रेस)
अंश सिंह : एक स्वर्ण व कांस्य पदक जीता
सोमंश : स्वर्ण पदक जीता

ओवेश कुमार : रजत पदक जीता

मितांश : रजत पदक जीता

अद्विक सुखपाल : कांस्य पदक जीता

(अंडर-8-10 इनलाइन रेस)
अद्विक : दो स्वर्ण पदक

राघव आर्य : दो रजत पदक

दक्ष : एक कांस्य पदक

मनन : एक कांस्य पदक
हरसीरत कौर : दो स्वर्ण पदक

वान्या पांचाल ने दो रजत पदक

दित्या कंडोल : दो कांस्य पदक

(अंडर-8-10 क्वार्ड रेस)
कौशिक : एक स्वर्ण व एक रजत
अथर्व गुप्ता : स्वर्ण पदक

अथर्व मोहन : रजत पदक

गौरव : कांस्य पदक

जसकरण : कांस्य पदक

(अंडर-12-15 क्वार्ड रेस)
देवांश ने दो स्वर्ण पदक

वंश जाखड़ : दो रजत पदक

आदित्य शर्मा : दो कांस्य पदक

(अंडर-15-18 इनलाइन रेस)
भविका विग : दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें