पानीपत। कुराना गांव में आईटीआई के छात्र कनिष्क काे झगड़े के बाद दो चाकू मारे थे। दोनों पेट के कुछ ऊपर लगे थे। ये चाकू उनकी मौत का बड़ा कारण बने। वहीं कनिष्क की हत्या के मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी हाथ लगा है। इसमें 10-15 युवक एक साथ खड़े दिखाई दिया।
युवकाें में पहले कहासुनी हुई और एक पर चाकू से हमला दिया। हमलावर बाइक पर बैठकर भाग गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर माैके पर माैजूद युवकाें की पहचान शुरू कर दी है। थाना मतलौडा के साथ सीआईए की तीन टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। कुराना गांव की सुमन ने बताया कि उनका बेटा कनिष्क (18) नौल्था आईटीआई में पढ़ता था। वह वीरवार काे छुट्टी के बाद घर आ रहा था। दाेपहर करीब एक बजे गांव का विजय एक अन्य युवक के साथ बाइक पर आया। विजय ने कनिष्क के साथ गाली-गलाैज शुरू कर दी। विजय ने चाकू से कनिष्क के पेट में दो बार चाकू मार दिया और भाग गया।