करनाल। बाबा हेलीकाप्टर जैसे ही दंगल में पहुंचे सभी ने जय श्रीराम का जयघोष किया। इसके बाद यूपी के पहलवान काला भी अनाउंसर गोपाल के पास पहुंचे और बोले- हम सुबह से बैठे इंतजार कर रहे हैं। हमारा नाम तो आप बोल नहीं रहे। तभी वहां खड़े बाबा ने काला से हाथ मिलाना चाहा तो काले ने ये कहकर मना कर दिया कि वे मांगने वाले से कुश्ती नहीं करेंगे। तभी वहां लोग आए और हाथ मिलवाया। जब हेलीकाप्टर बाबा करतब दिखाने लगे तो काला पहलवान भाग निकला। मुश्किल से वापस आया और बाबा को नीचे गिराकर उसके मुंह में मिट्टी भर दी जिसे देख लोग भड़क गए। फिर बाबा काले पहलवान के कंधे पर बैठा गया और एक के बाद एक पटखनी देते हुए उसे चित कर दिया। संवाद