फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: घर में घुस बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या का प्रयास, लूट के इरादे से आया था आरोपी; देखें वीडियो

Sat, 09 May 2026 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

वैज्ञानिक के घर में घुस बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या और लूट का प्रयास किया गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।  
विज्ञापन
घर में घुसा आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के आवासीय परिसर में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात हुई। संस्थान में कार्यरत वैज्ञानिक के घर में घुसकर स्कूल वैन के चालक कृष्णकांत ने बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या करने और लूटपाट की कोशिश की। पड़ोसियों की सूझबूझ और तत्परता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसे रामनगर पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन


संस्थान में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत डॉ. अमरेश चौधरी की शिकायत पर रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने के प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि डॉ. अमरेश का ढाई साल का बेटा कैम्ब्रिज मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। कृष्णकांत नामक वैन चालक उसे प्रतिदिन स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब डॉ. चौधरी की 62 वर्षीय माता सुमन देवी घर में अकेली थीं, तब कृष्णकांत चहारदीवारी को फांदकर उनके क्वार्टर डी-15 में दाखिल हुआ।

आरोपी ने दरवाजे की घंटी बजाई और बुजुर्ग महिला को झूठ बोला कि उनके पोते की तबीयत खराब है और उसके कपड़े बदलवाने की जरूरत है। इसके बाद उसने शौचालय प्रयोग करने का बहाना बनाया और घर के अंदर घुस गया। शिकायत में बताया गया है कि शौचालय से बाहर निकलते ही आरोपी ने अपनी जेब से कपड़ा निकाला और पीछे से सुमन देवी पर हमला कर दिया। उनका गला घोंटकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। इस दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग महिला के चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले डॉ. असीम दत्ता और माण्डवी यादव मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी भागने लगा लेकिन भागते समय संस्थान की बाहरी दीवार पर लगे सुरक्षात्मक तारों में उसका हाथ फंस गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित करके पुलिस के हवाले कर दिया। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें