फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से बरसता है अमृत : सुनील

Wed, 08 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री कृष्ण गोशाला में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन में राम कुमार गुप्ता, मनमोहन शर्मा, हर्षिल गर्ग व बृजलाल गर्ग ने परिवार सहित आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की। सुबह को चंद्रकिरणों के नीचे रखी गई खीर भी खाई। प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि शरद पूर्णिमा पर हवन करने, पवित्र नदियों में स्नान व दान करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और इस रात को अमृत बरसता है। महासचिव राम कुमार गुप्ता ने कहा कि गोशाला में गोवंश के इलाज के लिए नि:शुल्क चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें