फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमृत ने पोस्टर मेकिंग में पाया प्रथम स्थान

Fri, 17 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में असंध के डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई स्थान प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कालिदास रंग शाला में हुआ था। जिसमें जिले के 57 स्कूलों ने हिस्सा लिया था। प्रथम ग्रुप में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी अर्जुन ने क्ले मॉडलिंग में तृतीय स्थान और द्वितीय ग्रुप में कक्षा आठवीं की विद्यार्थी अमृत ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान व क्ले मॉडलिंग में तृतीय स्थान हासिल किया। तृतीय ग्रुप में कक्षा नौवीं के विद्यार्थी उमंग ने स्केचिंग में द्वितीय स्थान और कक्षा दसवीं की विद्यार्थी दिशा ने रंगोली में द्वितीय स्थान हासिल किया। आशीष ने पोस्टर मेकिंग में द्वितीय स्थान और गोल्डी ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। चतुर्थ ग्रुप में अवनीत कौर ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग के लिए अमृत और आशीष व रंगोली में दिशा और स्केचिंग में उमंग का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयन हुआ। स्कूल पहुंचने पर सभी विजेता विद्यार्थियों का प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह मान ने स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें