असंध। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को दो दिवसीय समावेशी शिक्षा व दिव्यागंता के प्रति जागरूकता समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य पवन कुमार ने सभी से अपील करते हुए कहा कि दिव्यांगता के प्रति जागरूक होकर हमें हर दिव्यांग जन को समाज की मुख्य धारा में लाना होगा और प्रत्येक दिव्यांग जन को एक मानव संसाधन के रूप में तैयार कर देश के विकास में भागीदार बनाने के कर्तव्य का निर्वहन करना होगा। इसी के साथ प्रधानाचार्य जिंदल ने बताया कि दिव्यांगता कोई श्राप नहीं सिर्फ एक बाधा है, जिसे मानव के सहयोग व जागरूकता के माध्यम से पार पाया जा सकता है। कार्यक्रम में खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकगण, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों व एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन में मुख्य भूमिका के रूप में प्रमोद चहल ने सभी भाग लेने वाले सदस्यों को विकलांग अधिनियम 1995, शिक्षा नीति 2016 एवं न्यू एजुकेशन पोलिसी 2020 में दिव्यांगो के अधिकार व दिव्यांगता के कारण और निवारण सम्बंधित मुख्य बिंदूओं पर विस्तार से चर्चा की और दिव्यागंता के 21 प्रकारों के बारे में विस्तार से बातचीत की। प्रोग्राम के माध्यम से आगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला ने गर्भवती महिलाओं के खान-पान में पौष्टिक आहार देकर दिव्यांगता को रोकने के उपाए साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निशा भान, डाॅ. सुरेश कुमार ने विशेष भूमिका अदा की। संवाद