करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर सुबह-शाम के समय कोहरा गिरने से ट्रेनों के परिचालन में समस्या बढ़ने लगी हैं। शनिवार को दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 15707 आमप्राली एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से सुबह 10:15 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी के बाद सुबह 11 बजे आई। अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 6:42 बजे आई। रेलवे के अनुसार ट्रैक पर धुंध और तकनीकी कारणों से समस्या आई।
नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल भी दो घंटे की देरी से 12:31 बजे आई। गीता जयंती 48 मिनट की देरी से 11:48 बजे आई। चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से सुबह 5:05 बजे पहुंची। ऊंंचाहार भी 40 मिनट की देरी से सुबह 7 बजे पहुंची। एकता एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से सुबह 8 बजे पहुंची। शान ए पंजाब भी आधे घंटे की देरी से सुबह 8:44 बजे आई।
पठानकोट आधे घंटे की देरी से सुबह 10:10 बजे आई। हरिद्वार एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से सुबह 10:24 बजे आई। पश्चिम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से दोपहर से 1:24 बजे आई। सचखंड भी पौने घंटे की देरी से दोपहर को 3:26 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी 36 मिनट की देरी से दोपहर 3:36 बजे पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी आधे घंटे की देरी से दोपहर 3:45 बजे आई।
ये ट्रेनें भी आईं देरी से
अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में संभलपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह 6:10 बजे पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 6:45 बजे आई। हजरत निजामुद्दीन एक घंटे की देरी के बाद सुबह 7:06 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा दो घंटे की देरी से सुबह 8:48 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से 10:14 बजे पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी के बाद 10:48 बजे आई। दिल्ली इंटरसिटी आधे घंटे की देरी से दोपहर 12:12 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल पौने दो घंटे की देरी से 3:04 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी, कुरुक्षेत्र दिल्ली, आम्रपाली, पश्चिम, दिल्ली सुपरफास्ट, गीता जयंती ने भी आधे घंटे तक इंतजार कराया।