फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एंबुलेंस में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नेशनल हाईवे बडली के पास शॉट-सर्किट से एक एंबुलेंस में आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस आग की लपटों से घिर गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है। बडली नेशनल हाईवे के पास चालक एंबुलेंस में पेट्रोल पंप से सीएनजी डलवाने के बाद चला था। हाईवे पर एंबुलेंस बंद हो गई। पुलिस के अनुसार चालक तार जोड़कर एंबुलेंस चालू करने लगा। तभी शॉट-सर्किट से एंबुलेंस में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग काफी तेज थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। तब तक एम्बुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि गैस किट में आग नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था, क्योंकि मौके पर पेट्रोल पंप भी था। फायर ब्रिगेड के प्रभारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि एम्बुलेंस में आग की सूचना मिलने के बाद गाड़ी को भेजा गया। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें