अंबाला। गुरुग्राम में आयोजित हुई आरएफएसआई 500 मीटर रोलर स्केटिंग दौड़ प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाई। वात्सल्य स्कूल के चार स्पेशल चाइल्ड तांशू, अंशु, आयुष और ओम शर्मा ने चार स्वर्ण पदक जीतकर अंबाला का नाम रोशन किया। इसके अलावा अंबाला कैंट के अलग-अलग स्कूलों से भी खिलाड़ियों ने शामिल होकर पदक हासिल किए। इन विजेता खिलाड़ियों में हरमन धीमान, आरूष, विनायक और समायरा कपूर थे। यह प्रतियोगिता गुुरुग्राम में 26 अक्तूबर को हुई थी। अंबाला लौटने पर सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्कूलों में स्वागत हुआ। संवाद
गुरुग्राम में पदक हासिल करने वाले वात्सल्य स्कूल के खिलाड़ी आयुष व ओम शर्मा: स्वयं- फोटो : credit