फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर निगम के साथ इंद्री-नीलोखेड़ी नपा में बढ़ीं चुनावी सरगर्मियां

Mon, 25 Nov 2024 07:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/नीलोखेड़ी। नगर निगम करनाल के साथ साथ जिले में नीलोखेड़ी और इंद्री नगरपालिका के चुनाव में प्रस्तावित हैं। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। दोनों ही नगरपालिका की वार्डबंदी का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया था, जिसे हरियाणा सरकार को अंतिम निर्णय के लिए भेजा जा चुका है। दोनों ही पालिकाओं का इस बार क्षेत्रवार विस्तार संभावित है। दोनों में एक-एक वार्ड की बढ़ोतरी हो सकती है।
अभी तक न तो चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनाव का एलान किया है और न ही हरियाणा सरकार ने स्थानीय निकायों की वार्डबंदी की अधिसूचना जारी की है। वार्डबंदी की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद ही चुनाव की तारीखों के एलान की संभावना है। इसके बावजूद नगरपालिकाओं में चुनावी रंग चढ़ने लगा है।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी नगरपालिका की बात करें तो केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा से टिकट पाने वालों की कतार लंबी होती दिख रही है, हालांकि अभी तक पार्टी स्तर से भी ऐसे कोई आवेदन नहीं मांगे गए हैं लेकिन पार्टी प्रत्याशियों को अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाने का एलान कर चुकी है।
भाजपा कार्यकर्ता अब नगरपालिका के चेयरमैन के पद पर भाजपा नेता को बैठाने के लिए उत्साहित हैं। कई ऐसे दावेदार भी हैं, जो पहले विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे थे, अब वह नपा चेयरमैन पद की दावेदारी भी ठोकने लगे हैं। कांग्रेस समर्थित दावेदार भी कई अपने दम पर ही चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 14 जून 2023 को नगरपालिका का कार्यकाल पूरा हो गया था, तभी से नगरपालिका के अध्यक्ष का पद रिक्त है, बागडोर सीधे प्रशासन के हाथों में हैं, जिसके कारण विकास कार्यों से लेकर जनसमस्याओं के निस्तारण तक कई मामलों में शिथिलता नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों के पास उनके अपने ही कार्य इतने अधिक होते हैं, कि वह नगर की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं।
सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और विधायकों को दिसंबर और जनवरी में लोगों के बीच पर रहने के निर्देश देते हुए निकाय चुनावों के लिए तैयार रहने का संकेत दिया था, जिसके बाद से जनवरी या फरवरी में चुनाव होने की अटकलें तेज हो गई हैं। दावेदारों ने अपनी राजनीतिक गोटिया बिछानी शुरू कर दी हैं। यही कारण है कि इन दिनों कई दावेदार अत्यधिक मिलनसार हो गए हैं, लोगों के परिवारों में होने वाले पारिवारिक कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी और इंद्री में एक-एक वार्ड बढ़ाने का प्रस्ताव
नीलोखेड़ी और इंद्री नगरपालिका में पिछले चुनाव में 13-13 वार्ड थे लेकिन अब नई वार्डबंदी में 14-14 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। पिछले पांच वर्षो में नगरपालिकाओं का क्षेत्र बढ़ा है, आबादी भी बढ़ी है। यही कारण है कि अधिकतर वार्डों का दायरा भी बढ़ाया गया है। एक-एक नया वार्ड भी बढ़ा है। इंद्री में मतदाता जो पिछले चुनाव में करीब 13000 थे, वह अब करीब 19000 से अधिक हो गए हैं। नीलोखेड़ी में भी अब मतदाता करीब 15500 से अधिक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें