फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर गबन के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक समिति सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये गबन करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत ई-मेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, बीडीपीओ और थाना बुटाना को दी है। साथ ही अध्यक्ष हुकम सिंह राणा और उपाध्यक्ष गौरव के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मानव अधिकार कार्यकर्ता मयंक जोगी की ओर से करीब छह माह पहले ब्लाक समिति नीलोखेड़ी के अध्यक्ष हुकम सिंह राणा और उपाध्यक्ष गौरव पर नकली हस्ताक्षर कर गबन के आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया के माध्यम से जब इसकी जानकारी ब्लाक समिति की महिला सदस्य रेखा वार्ड नंबर-30 को हुई तो वे मयंक जोगी के पास हस्ताक्षर देखने पहुंच गई, उन्होंने वार्ड नंबर-7 की सदस्य सुमन को भी फोन कर वहीं बुला लिया। दोनों ने पत्रकारों को बताया कि कार्यवाही रजिस्टर पर हुए हस्ताक्षर हमारे नहीं हैं, उन्होंने कहा कि हम शुरू की 2-3 मीटिंग में ही आये हैं, जिसमे हमारे असल हस्ताक्षर हैं। उसके बाद ना हमें मीटिंग की जानकारी मिली और ना कभी मीटिंग में बुलाया गया। ऐसे में हमारे हस्ताक्षर किसने कर दिए? उन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर फर्जी हस्ताक्षर कर गबन के आरोप लगाये हैं। साथ ही मामले की शिकायत ई-मेल के द्वारा अधिकारियों को भेजकर जांच की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुकम सिंह राणा ब्लाक समिति के फंड को हड़पना चाहता है, इसलिए उसने हमें भी 3 लाख रुपये देने की पेशकश की है। शिकायत में 20 अगस्त को होने वाली मीटिंग को रद्द करने की भी मांग की गयी है।
इन लोगों ने मुझे ब्लैकमेल करने के लिए ये सब कुछ किया है। जब समय आएगा तो इनकी भी मोबाइल रिकॉर्डिंग पेश की जाएगी, जांच के समय सभी तथ्य पेश किए जाएंगे। सभी आरोप निराधार हैं। - हुकम सिंह राणा, अध्यक्ष, ब्लॉक समिति नीलोखेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें