फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तांत्रिक क्रिया कर लड़की को भगाने का आरोप

Sat, 07 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तांत्रिक क्रियाएं करके एक लड़की को अपने जाल में फंसाकर भगाने का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की के साथ उसके घर से चार लाख रुपये व सोने के गहने भी ले गया। अब आरोपी ने लड़की को बंदी बनाकर रखा है और उसे प्रताड़ित करता है। साथ ही वीडियो वायरल करने व मां-पिता को मारने की धमकी भी देता है। एसपी के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में सेक्टर चार निवासी पिता ने बताया कि उनकी बेटी यू-ट्यूब के जरिये हिसार के आदमपुर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ सोनू के जाल में फंस गई। आरोपी तांत्रिक है और लड़की को जाल में फंसाने के बाद उससे कई बार पैसे भी ऐंठ चुका है। शुरुआत में इसके बारे में उन्हें पता नहीं चला। आरोपी पर लड़की पर जादू टोना करने का आरोप है।
विज्ञापन


आरोपी उनकी बेटी से शादी करने के लिए कहता है, यदि वह ऐसा नहीं करती तो उसे मां-बाप को जान से मारने की धमकी भी देता है। आरोपी 16 जुलाई को उनके घर में घुसकर तांत्रिक क्रियाएं करते हुए एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उनकी लड़की को घर से भगाकर ले गया है। आरोपी घर से करीब चार लाख रुपये, गहनों में सोने की अंगूठी, चेन और मंगलसूत्र आदि भी ले गया है।

कई लड़कियों को बेचने का आरोप : पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर जांच कराई तो पता चला कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है और अब उनकी लड़की बंदी बनाकर रखा है। उसके साथ मारपीट भी करता है। ब्लैकमेल करते हुए उनकी बेटी से कहता है कि यदि यहां से गई तो तेरा वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा।
विज्ञापन


अब उनकी बेटी ने किसी अन्य मोबाइल से कॉल करके सारी जानकारी दी। लड़की ने बताया कि आरोपी उसे कहीं बेचने की बात भी कर रहा है। आरोपी पहले भी कई लड़कियों को बेच चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें