फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई सहित तीनों आरोपियों को जेल भेजा

Fri, 12 Jun 2015 01:05 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पिपली के गांव झिरबड़ी में किसान की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रिमांड के बाद थाना सदर पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं, पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया परना और मृतक की बाइक भी बरामद कर ली है। बता दें कि शनिवार को सुबह झिरबड़ी गांव निवासी किसान लखपत उर्फ नफे सिंह (43) का शव उसके घर में पड़ा मिला था। उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसके बड़े भाई कर्म सिंह के ब्यान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में दो दिन बाद कर्म सिंह को ही पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया था कि उसकी हत्या की साजिश कर्म सिंह ने ही रची थी। इसका प्रमुख कारण उसे इस बात का शक था कि लखपत के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। उसे ठिकाने लगाने के लिए उसने अपनी साली के लड़के देवेंद्र निवासी सिरसल, पुंडरी और उसके दोस्त अश्वनी से 20 हजार रुपये में सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें