फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व समाज के होते हैं गुरु : हरविंद्र कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि गुरु किसी एक समाज के नहीं बल्कि वे सर्व समाज के होते हैं। एक समय ऐसा था, जब प्रदेश में बड़े स्तर पर संत-महात्माओं की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करना आसान नहीं था। भाजपा सरकार ने 2015 में राज्य स्तर पर संत-महात्माओं की जयंती मनाने का निर्णय लिया। वे शनिवार को विग कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे। कल्याण ने कहा कि समाज भी तभी तेजी से आगे बढ़ता है जब युवा नशे से दूर रहे, मेहनत से पढ़ाई करें और अभिभावक उन्हें अच्छे संस्कार दें। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने 23 मई को लाडवा में महर्षि कश्यप जयंती पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को समाज की तरक्की के लिए हर वर्ग की चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि लाडवा में 23 मई को महर्षि कश्यप जयंती पर पांच लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। समाज के लोगों से अपील की कि वे मोबाइल, व्हाट्सएप आदि के माध्यम से परिचितों, रिश्तेदारों को जयंती में पहुंचने का न्योता दें। मौके पर हरियाणा कश्यप समाज सभा के प्रधान समे सिंह कश्यप के अलावा अनूप भारद्वाज, आरडी कल्याण, रघुनाथ कश्यप, लख्मीचंद कश्यप, नत्थू राम ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष प्रेमवती कश्यप के अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, सुनील कश्यप, जिला परिषद सदस्य विनोद, रोहित मंडल अध्यक्ष, शीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें