फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑल इज वेल, सब अच्छे से रहना, गुड बॉय... लिख दी छात्र ने जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 12वीं के छात्र बसंत (18) ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की शाम को कर्ण विहार निवासी छात्र अपने कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ऐसे में अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नोट में उसने लिखा कि ऑल इज वेल, सब अच्छे से रहना, गुड बाय.. मैं जा रहा हूं। लव यू।
विज्ञापन


बुधवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मूल रूप से नेपाल के रहने वाले दयाल सिंह स्कूल के छात्र के पिता कृष्ण कुमार गुरुग्राम में आईजी कार्यालय में और मां दयाल सिंह कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार को इकलौता बेटा घर पर अकेला था। मां कॉलेज में ड्यूटी पर थीं और वह गुरुग्राम में नौकरी पर थे। मंगलवार की शाम को घर पर मां पहुंचीं तो बेटे को पंखे से लटका देखा। सूचना पर वह घर पहुंचे।

सेक्टर-32 थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि छात्र के मोबाइल को कब्जे में लिया है, इससे मिले इनपुट के आधार पर जांच की जाएगी। फोन का लॉक खुलवाकर कॉल डिटेल भी चेक की जाएगी। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन




मां से राजमा-चावल बनवाकर खाए

छात्र ने मंगलवार को अपनी मां से राजमा चावल खाने के लिए बनवाए थे। पिता ने बताया कि उसकी बातों से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह इस तरह का कदम उठाएगा। मां से खुशी से बात की, इसके बाद पसंद का खाना बनवाया। उन्होंने बताया कि खाना बनवाने में भी मां की मदद की। बसंत पूरा दिन घर के प्रथम तल पर अपने कमरे में ही रहा। मंगलवार को वह न तो स्कूल गया और न ही ट्यूशन। सुबह मां घर पर उसे राजीखुशी छोड़कर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें