फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग करें काम, तभी लगेगी हादसों पर लगाम

विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद सड़क सुरक्षा समिति व समाजीक संस्‍थाओं क
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग यदि समय रहते काम करें और सजगता दिखाएं तो सड़क हादसों पर लगाम लग सकती है। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कई बार अधिकारियों की लापरवाही और विभागों के बीच तालमेल न होने से हादसे होते हैं। यह कहना है सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े लोगों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का।

अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के लिए काम कर रहे गैर सरकारी सदस्यों और यातायात पुलिस प्रभारी ने अपने विचार रखे। सदस्यों ने कहा कि यूपी व अन्य राज्यों की तर्ज पर हरियाणा सरकार को भी 15 नवंबर से लेकर 15 फरवरी तक के धुंध भरे मौसम के लिए विशेष यातायात प्लान जारी करना चाहिए। इसी के अनुसार ही वाहनों के चलने के लिए लेन और गति सीमा निर्धारित होनी चाहिए। इससे हादसों पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन




ट्रैफिक लाइटें नहीं चल रहीं

सीजीसी की संस्थापक चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने कहा कि शहर में ट्रैफिक लाइटें कई चौराहों पर काम नहीं करती। इनके कारण भी जाम लगता है। निर्माणाधीन क्षेत्रों में अंधेरा होने से हादसे हो रहे हैं।



हेल्पलाइन नंबर भी दें

सड़क सुरक्षा के लिए काम कर रहे तेजपाल का कहना है कि सड़कों पर पर्याप्त साइन बोर्ड नहीं है। कई जगह ग्रिल टूटी है और नाले खुले हैं। हाईवे पर हेल्पलाइन नंबर भी नहीं हैं।



ब्रेकरों से मार्किंग हटी

सीजीसी सड़क सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष केएल विरमानी का कहना है कि शहर की सड़कों के पैचवर्क उखड़े हैं, इससे भी हादसे हो रहे हैं। स्पीड ब्रेकरों से मार्किंग हटी हुई है, धुंध में यह दिखाई नहीं देते।



लाइटों की टाइमिंग गलत
सीजीसी सड़क सुरक्षा समिति के सचिव सुरेश का कहना है कि प्रशासन को सख्ती बरतने के साथ लापरवाही करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी बढ़ाया जाना चाहिए। ट्रैफिक लाइटों में टाइमिंग कम है, इससे जाम भी लगता है।



जागरूकता है बहुत जरूरी

समाजसेवी राकेश कक्कड़ का कहना है कि शहर में ई-रिक्शा पर लगाम लगनी चाहिए। इसके कारण भी हादसे होते हैं। कोहरे में सड़क पर चलते हुए वाहन चालकों को खुद भी जागरूक होते हुए सावधानी बरतनी होगी।



गलत लेन के कारण हादसे

सीजीसी पदाधिकारी रमेश कपूर का कहना है कि भारी वाहनों के सही लेन में नहीं चलने के कारण भी हादसे होते हैं। कई बार चालक लापरवाही बरतते हुए लेन बदल लेते हें। नो पार्किंग में भी वाहन खड़े होते हैं।



अतिक्रमण से सड़कों पर जाम

आरएसओ के जिला प्रधान रमन मिड्डा का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कों में दिनभर जाम रहता है। इन कब्जों को हटवाने के लिए नगर निगम को काम करना होगा।



जरूरी साइन बोर्ड भी नहीं

सड़क सुरक्षा समिति के गैर सरकारी सदस्य संदीप लाठर का कहना है कि गलत लेन में चलने के कारण हादसे होते हैं। हाईवे पर कहीं पर भी ओवरटेकिंग न करें या किस जगहों से करें, इसके लिए जरूरी साइन बोर्ड भी नहीं हैं।



कई ट्रैफिक लाइटें हैं बंद

आर्य समाज सेक्टर-6 के प्रधान ओपी सचदेवा का कहना है कि शहर में कई जगह ट्रैफिक लाइटें बंद हैं। वाहनों पर सफेद लाइटें लगाकर चलते हैं। यह आंखों में लगने से दूसरे वाहन के चालक को परेशानी होती है।



एंटी ग्लेयर शीट लगनी चाहिए

मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व एक्सईएन महेंद्र सिंह चंदेल का कहना है कि हाईवे पर एंटी ग्लेयर शीट लगनी चाहिए। इससे रात में सफर करने वाले चालकों को परेशानी नहीं होगी। लाइट आंख में लगने से हादसा होता है।



काम को लेकर बनें योजनाएं

सड़क सुरक्षा समिति के प्रदेश महासचिव विपिन शर्मा का कहना है कि सर्दी के मौसम में जरूरी हो तो ही वाहन लेकर जाएं। इस मौसम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिए। योजना के हिसाब से ही काम होना चाहिए।
विज्ञापन




20 फीसदी लोगों की लापरवाही से होते हैं हादसे : पुलिस

सिटी ट्रैफिक प्रभारी रोशन लाल का कहना है कि प्रशासन लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है। अभियान भी चलाए जाते हैं और पुलिस सख्ती भी करती है। समाजसेवियों को भी लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आना होगा। लोगों को खुद अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सड़क पर 20 प्रतिशत लोग ही नियम तोड़ते हैं जिनके कारण हादसे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें