संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगर पालिका के पार्षदों की मंगलवार को हुई बैठक में 19 में से 18 पार्षदों ने सभी 15 प्रस्तावों को ध्वनितमत से पारित कर दिया। इसमें हाईवे पर बने अंडरपास पर बने महापुरुषों के चौकों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी शामिल रहा।
चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास कार्यों व शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का एजेंडा पास किया गया। सेन चौंक, वाल्मीकि चौक, रेलवे रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी पास हुआ। फुरलक रोड, साईं मंदिर रोड का भी सौंदर्र्यीकरण किया जाएगा। पुराने गर्ल्स स्कूल की खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग, दुकान व ग्रीन एरिया का निर्माण करने पर चर्चा की गई। हसनपुर रोड पर छठ पूजा घाट का निर्माण करने पर मुहर लगाई गई।
बैठक में नगर पालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा, पालिका अभियंता संदीप राठी, लेखाकार रीटा देवी, पार्षद जयनारायण पाल, बलविंदर सिंहमार, अमित गुप्ता, अनुज गुप्ता, जवाहर राणा, अश्वनी राणा, लखविंदर सिंह, ओंकार दत्त शर्मा, अमन जोशी, संजीव पाल, सोमनाथ प्रजापति, अनिल जावा, सतीश जांगडा मौजूद रहे।