संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दयाल सिंह महाविद्यालय में वीरवार को वार्षिकोत्सव सृजन के मौके पर तीन राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाषण प्रतियोगिता में अलीशा ने प्रथम, रचनात्मक कोलाज प्रतियोगिता में जतिन और रंगोली प्रतियोगिता में तनीषा व किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं का विषय कार्पोरेट उत्तरदायित्व, महिला उद्यमिता व ऑनलाइन मार्केटिंग विषय पर आधारित रहीं। इसमें भाषण प्रतियोगिता में अलीषा ने पहला, अस्मि मल्होत्रा ने दूसरा भाविका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रचनात्मक कोलाज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 15 छात्रों में से महाविद्यालय के जतिन ने प्रथम स्थान, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की मुस्कान ने दूसरा स्थान और केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय की तनिषा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा तीसरी रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 28 छात्रों में से प्रथम स्थान महाविद्यालय के तनीषा और किरण रानी, गुरु नानक खालसा महाविद्यालय दीक्षा और आशु रानी ने दूसरा स्थान और तीसरा स्थान वंदना और तनिष्का ने प्राप्त किया। इस दौरान विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. आशिमा गक्खड़ ने सालाना सृजन के आयोजन की परंपरा को कायम रखने के लिए वाणिज्य संघ को बधाई दी। कार्यक्रम वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्ता जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. पूजा मल्होत्रा ने भाषण प्रतियोगिता में, डॉ. डिंपल खोसला रचनात्मक कोलाज और रंगोली में डॉ. डिंपल खोसला ने इंचार्ज की भूमिका निभाई।