फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर लगाए अपहरण के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मेरठ के गांव बबनपुरा निवासी रवि चौहान ने बताया कि 24 अप्रैल को हरियाणा सरकार का कार्यक्रम था। जिसके प्रचार में गाड़ियां लगानी थी। इसका टेंडर अंकित चौधरी, विराज ठाकुर, जयदीप चौधरी और बंटी चौधरी की फर्म को मिला था। उसने यह कार्य करवाने के लिए मुझे सब टेंडर दिया। जिसका रेट पांच हजार रुपये गाड़ी प्रतिदिन और डीजल पेट्रोल था। गाड़ियों पर जो प्लेट लगवाई थी, जिसका पैसा अंकित और विराज की फर्म को देना था। इसमें 10 प्रतिशत सर्विस चार्ज देना था। अब तक का हमारा पांच लाख पचास हजार रुपये बनते हैं, जिसमें से हमारे पास एक लाख बीस हजार रुपये इन्होंने दिए। मेहनताना का 50 प्रतिशत उन्होंने 17 अप्रैल को देना था 19 अप्रैल को बार बार पैसे मांगने पर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो हम अपनी गाड़ियां लेकर वापस मेरठ के लिए रवाना हो गए। 19 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे के करीब ये लोग दो गाड़ियों में हथियार के साथ हमें नहर पुल पार करके रोक लिए। इनमें से एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और हमें पीटना शुरु कर दिया। जयदीप और बंटी चौधरी के पास देसी कट्टे थे। इन्होंने हमारे फोन और हमारी जेब मे जो कैश था वो सारा छीन लिया और मेरे साथी निजामुदीन के गले से चांदी की चेन और छह हजार रुपये छीन लिए। ये सभी उन्हें नीलोखेड़ी रेलवे पुल पार कर सुनसान इलाके में ले गए और वहां पर पर हमे बांधकर हमारी जाति और धर्म पूछ कर खूब पीटा। जबरदस्ती शराब पिलाई सफेद कागज पर आईडी के साथ अंगूठे और साइन करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें