फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ में सीवन की अक्षमा ने जमाई धाक

Fri, 20 Dec 2013 05:23 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा पर जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के छह ब्लॉकों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने शिरकत की। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल अरनोली से सुखदेव प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल सीवन से रेनु द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी की छात्रा पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल जखौली अड्डा की छात्रा पिंकी प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल खरका से रजनी बाला व राजकीय विद्यालय सीवन से नीलम ने द्वितीय स्थान ओर राजकीय स्कूल जखौली से मनप्रीत व राजकीय कन्या स्कूल जखौली अड्डा से सपना से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


स्लोगन प्रतियोगिता राजकीय स्कूल खरका ने सुदामा राम प्रथम, राजकीय स्कूल जखौली से तरसेम चंद द्वितीय व राजकीय स्कूल सांघण ने सोनिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।  कविता पाठ प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल सीवन से अक्षमा प्रथम, राजकीय स्कूल खरका से शहनाज द्वितीय व राजकीय स्कूल सांघण से ममता ने तृतीय स्थान हासिल किए जाने पर सम्मान दिया गया, वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल चौशाला से अमन कुमार प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल सीवन से दीपशिखा ने द्वितीय व राजकीय स्कूल जाखौली के मनीष ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वादविवाद प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल सांघण से ममता व विक्की प्रथम, राजकीय स्कूल चीका से सुरेंद्र सिंह व नरेश कुमार द्वितीय और राजकीय स्कूल भागल से जसविंद्र व प्रीत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल चीका से प्रीतम सिंह प्रथम, राजकीय स्कूल स्कूल जखौली अड्डा से पिंकी द्वितीय व राजकीय स्कूल बाबल दाना से पूजा रानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 स्किट प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल चीका प्रथम रहा। जिसमें लवप्रीत, शुभम, नीरज, जॉनी, साहिल, अजय कुमार, विजय, राहुल, अमनदीप शामिल रहे। द्वितीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल ने हासिल किया। जिसमें छात्रा काजल, हर्ष, प्रीति, रीया, संगीता चुघ, रिंकी, गीतु शर्मा, संगीता शामिल रही। तृतीय स्थान राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा ने हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 1500 रुपये व तृतीय स्थान हासिल हासिल करने वाली टीम को 1100 रुपये दिए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि गुलाटी, आईडी भारद्वाज, रामकुमार, रविंद्र कुमार, बिमला मदान, डीएसएस राजेंद्र कुमार, अनीता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें