फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आकृति 96 प्रतिशत और तानिया 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। जांबा स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यापीठ में हरियाणा बोर्ड की ओेर से घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जेपी आर्य ने बताया कि गांव निवासी बलबीर शर्मा की दोनों बेटियों आकृति 10वीं में 96 प्रतिशत अंक और तानिया 12वीं में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम रही। इसके लिए छात्राओं की दादी रामकली को विद्यालय में बुलाकर दोनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रधानाचार्य आर्य ने बताया कि 10वीं के जतिन ने 94 प्रतिशत अंक, एंजेल ने 94 प्रतिशत अंक, स्मृति ने 91 प्रतिशत अंक, आर्यन ने 90 प्रतिशत अंक, वंश बत्तान ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार 12वीं में विनीत सिंह ने 96 प्रतिशत अंक, खुशी ने 92 प्रतिशत अंक, आयुश टूर्न ने 90 प्रतिशत अंक लेकर अपने स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस अवसर पर बलवान, जसमेर सिंह, नीलम देवी, लतेश कुमारी, रजनीश शर्मा व मलखान सिंह सहित अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें