फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपोर्ट होने के बाद घर पहुंचा करनाल का आकाश: जालंधर के दो एजेंटों पर केस दर्ज, डंकी रूट से गया था अमेरिका

Fri, 07 Feb 2025 12:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

अमेरिका पहुंचने के बाद 26 जनवरी 2025 को आकाश को पुलिस ने पकड़ लिया और कैंप में डाल दिया। इसके बाद पांच फरवरी को अमेरिका के सैन्य विमान से उनके भाई व अन्य व्यक्तियों को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतार दिया।
विज्ञापन
डिपार्ट होने वाला आकाश और उसका भाई शुभम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से डिपोर्ट होकर अमृतसर आया आकाश अपने गांव पहुंच गया है। विदेश भेजने के नाम पर उन्होंने जालंधर के दो एजेंटों को 42.50 लाख रुपये दिए थे। अब उसके घर पहुंचने के बाद आकाश के भाई की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने दोनों एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एजेंटों से दिल्ली में मुलाकात हुई थी तो उसे विदेश भेजने के लिए 42.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, यह रकम आरोपियों ने चार किश्तों में ली।

विज्ञापन


अमेरिका जाने के बाद आकाश महज एक दिन ही वहां रुक पाया और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अब उसे बेड़ियों में बांधकर यूएस का सैन्य विमान भारत छोड़ गया है। पुलिस को दी शिकायत में कालरम निवासी किसान शुभम ने बताया कि वे चार भाई हैं और उनका सबसे छोटा भाई आकाश 10वीं पास है। आकाश दिल्ली घूमने के लिए गया हुआ था। यहां महिपालपुर दिल्ली में आकाश की संदीप से मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह अमेरिका जा रहा है यदि आप भी जाना चाहते हैं तो एजेंट से बात कर लो। उसके दिए नंबर पर उन्होंने बात की तो जालंधर निवासी एजेंट रोकी से बातचीत हुई। इस दौरान उनकी आकाश को अमेरिका भेजने के लिए 42.50 लाख रुपये में बात तय हुई।



पांच मई 2024 को उन्होंने साढ़े सात लाख रुपये बसताड़ा टोल प्लाजा के पास दिए। इसके बाद सात अक्तूबर को 10 लाख रुपये कुटेल पुल के नीचे दिये। तीसरी बार 20 लाख रुपये 28 अक्तूबर को बसताड़ा पुल के नीचे दिये। चौथी बार 27 दिसंबर को पांच लाख रुपये कालरम गांव के अड्डे पर दिये। इसके बाद भाई आकाश अमेरीका चला गया। अमेरिका में प्रवेश होने के बाद उन्होंने फिर 2.5 लाख रुपये पानीपत टोल प्लाजा पर उसे दिए।
विज्ञापन


अमेरिका पहुंचने के बाद 26 जनवरी 2025 को उनके भाई को पुलिस ने पकड़ लिया और कैंप में डाल दिया। इसके बाद पांच फरवरी को अमेरिका के सैन्य विमान से उनके भाई व अन्य व्यक्तियों को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतार दिया। अब पुलिस उनके भाई को घर छोड़कर गई है। उन्होंने जालंध के रोकी व उसके साथी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें