फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दौड़ मुकाबलों में अजय, विकास और रजत रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। 12वीं हरियाणा राज्य जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप करनाल में शनिवार को प्रदेश भर के 600 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता रोचक मुकाबले रहे। यहां 200 मीटर रेस में अजय, 1500 मीटर रेस में विकास और 110 मीट हर्डल रेस में रजत ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए बाजी मारी।

प्रतियोगिता के पहले दिन 200, 1500, 110 व 400 मीटर हर्डल रेस, 3000 स्टीपलचेज रेस, लांग जंप, पोल जंप, शॉटपुट आदि के मुकाबले हुए। जिसमें 200 मीटर में अजय प्रथम, 1500 मीटर में विकास, 110 मीटर हर्डल में रजत, गौरव, भविष्य, मोहम्मद अता साजिद, मयंक कुमार, राहुल, सावन अंजली, ललीता, मोनिका, अक्षमा, अंकिता, मुस्कान, वंशिका, पलक, दीपिका ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा सचिव राजकुमार मिटान, डॉ. बलबीर सिंह विर्क, कल्पना चावला से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मनन, प्रवेश गाबा, कुलदीप अहलावत, राजीव खत्री ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को पहले दिन से भी अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। विदित हो कि स्टेट प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 20 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियां भाग ले रही है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 28 से 30 अप्रैल तक तिरुअन्नामलाई (तमिलनाडू) में खेली जाने वाली नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच ऋषि, मोहित, सतीश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें