करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को एनएसएस इकाई की ओर से विश्वविद्यालय स्तरीय कौशल आधारित उद्यमिता विषय पर ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र ऐशव शर्मा ने प्रथम स्थान, आई बी काॅलेज पानीपत की छात्रा भारती ने द्वितीय और पंडित चिरंजीलाल शर्मा महाविद्यालय के छात्र कंवर सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसमें विद्यार्थियों ने स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार, स्वरोजगार, कौशल आधारित व्यावसायिक अवसरों को डॉक्यूमेंट्री के जरिये प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में डाॅ. सुरेश दुग्गल, डाॅ. अन्नू और डाॅ. संगीता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। संवाद