फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर की हवा फिर हुई खराब, एक्यूआई 167 पहुंचा; रात से बढ़ेगी ठंड, पारा रहेगा 7 डिग्री तक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की हवा फिर हुई खराब, एक्यूआई 167 पहुंचा; रात से बढ़ेगी ठंड, पारा रहेगा 7 डिग्री तक
विज्ञापन


करनाल।
शहर की हवा लगातार दूषित होती जा रही है। सोमवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक का 167 दर्ज किया गया, जो खराब’ श्रेणी की ओर इशारा करता है। हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 के कणों की मात्रा सामान्य स्तर से अधिक बनी हुई है, जिसके चलते सुबह-शाम सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ लगते जिलों की तुलना में करनाल की हवा खराब
करीब के जिलों कैथल, यमुनानगर, अंबाला और चंडीगढ़ से ज्यादा दूषित रही। कैथल का एक्यूआई 115, यमुनानगर 165, अंबाला 114 और चंडीगढ़ 135 दर्ज किया गया।
वहीं कुरुक्षेत्र और पानीपत में हालात करनाल से भी ज्यादा खराब रहे। कुरुक्षेत्र का एक्यूआई 183 और पानीपत का चिंताजनक स्तर 269 पर पहुंच गया, जो प्रदूषण के गंभीर स्तर को दर्शाता है।
विज्ञापन


हवा में बढ़े पीएम कण, सुबह-शाम गंभीर असर
हवा में पीएम 2.5 के अति सूक्ष्म कण फेफड़ों में तेजी से घुसने की क्षमता रखते हैं, जबकि पीएम 10 के बड़े कण गले और आंखों में जलन पैदा कर रहे हैं। सुबह धुंध और धूल की हल्की परत रहने से दृश्यता भी कम होती दिख रही है।
विज्ञापन


आज रात बढ़ेगी ठंड, पारा पहुंचेगा 7 डिग्री तक
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगवाकर रात से शहर में ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिरने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे सुबह के समय शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें