फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो तो किसी की तीन जगह वोट एआई ने पकड़े 1.82 लाख वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। किसी का दो तो किसी का तीन या इससे ज्यादा जगह मतदाता सूचियों में है। निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर ने करनाल जिले के ऐसे 1.82 लाख मतदाता चिह्नित किए हैं। डीएसई यानी डेमोग्राफिकल सिमिलर एंट्री में चिह्नित हुए ऐसे मतदाताओं की अब धरातल पर जांच होगी, सर्वे के दौरान मतदाता से पूछताछ के बाद उसकी एक सही वोट के अलावा अन्य सभी को काटा जाएगा। इसके लिए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है।
डीएसई सॉफ्टवेयर ने 1.77 लाख ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया है जिनकी हरियाणा यानी करनाल जिले के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी वोट बनी हुई है। 2,471 की एक ही विधानसभा क्षेत्र और 1,876 की एक ही बूथ पर दो या ज्यादा जगह वोट बनी हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से नजर डालें तो घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 42,532 लोग थे जिनकी मल्टीपल वोट मिली हैं, जबकि करनाल विस क्षेत्र में सबसे कम 31,416 वोट चिह्नित की गई हैं। इनकी जांच की जाएगी। वर्ष 2024 की मतदाता सूची के अनुसार जिले में 12,32,090 मतदाता हैं।
विज्ञापन

डीएसई में मिले नाम व फोटो भी एक जैसे : निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, डीएसई सॉफ्टवेयर ने मतदाता के नाम, पिता या पति के नाम, आयु और पते के आधार पर जिन वोटर का डाटा मैच हुआ चिह्नित किया है। कुछ मतदाताओं की फोटो भी एक जैसी ही लगी होने का अंदेशा है। इनकी बूथ स्तर पर जाकर जांच की जाएगी कि यह मतदाता दिए पते पर हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें