करनाल। अग्रकुल सेवा संस्था लेडीज विंग की ओर से निजी होटल में प्री करवाचौथ उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. निशा गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं सोलह शृंगार कर आई थीं। उन्होंने कहा कि करवाचौथ हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, यह पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षार्थ इस व्रत का पालन करती हैं। इस अवसर पर राखी गर्ग, मोनिका गुप्ता, मीनू तायल, सुमन गुप्ता, संजू सिंगला, मोनिका गुप्ता माहि, गीता गोयल कंचन, मीनाक्षी गोयल व अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। संवाद