फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गन्ने का बकाया 31 मई तक न मिला तो आंदोलन

Sun, 14 May 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



इंद्री। पिकाडली शुगर मिल पर बकाया किसानों की 62 करोड़ रुपये की पेमेंट को लेकर किसानों ने शनिवार को गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान रामपाल चहल की अध्यक्षता में मिल प्रबंधन के साथ मीटिंग की। किसानों ने एमडी राज सिंह व केन मैनेजर कर्म सिंह को चेताया कि यदि 31 मई तक किसानों को पेमेंट नहीं दी गई तो वे आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर हो जाएंगे।
किसानों कहा कि गन्ना किसानों करीब 62 करोड़ रुपये की पेमेंट मिल की ओर बकाया है, जो किसानों को नहीं दी गई है। किसान नेता मनजीत लालर का कहना है कि नई फसल तैयार करने में किसान को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते है। गेहूं की फसल भी किसानों ने कर्ज लेकर तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मिल से गन्ने की पेमेंट नहीं मिली तो किसानों को काफी परेशानी हो जाएगी। इसलिए मिल प्रबंधन को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों को बकाया पेमेंट जारी की जाए। इस मौके पर किसान नेता मनजीत लालर, तेजपाल बड़सालू, बलकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, ऋषिपाल खेड़ा और मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें