फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने दवा दुकानों पर की छापामारी

Fri, 20 Dec 2013 11:57 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कृषि उपनिदेशक डा. पवन शर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शुक्रवार को पूंडरी में बीज और दवा बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


जिस कारण कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम में कृषि उपनिदेशक डाक्टर पवन शर्मा , एपीपीओ डाक्टर मनीष व डाक्टर दिनेश शामिल थे।

विभाग की टीम ने पूंडरी की दवा बीज मार्केट के सभी दुकानदारों का रिकार्ड चेक किया और कुछ दुकानों से सैंपलिंग भी की। इस दौरान कृषि उपनिदेशक ने दवा की दुकानों पर खरीद कर रहे किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास भी किया।

दवा विक्रेता की दुकान पर दवा छिड़काव का पंप ले रहे किसान से जब अधिकारी ने पूछा कि दुकानदार ने उस पंप का क्या रेट बताया है तो किसान ने कहा कि उसने कई दुकानों से रेट मालूम किया है। लगभग सभी ने उसे 1300-1350 रुपये दाम बताया।
विज्ञापन


इस दौरान कृषि अधिकारी ने किसान को पंप की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी। कृषि अधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से अपील कि वे जो भी उत्पाद खरीदते हैं, उसका बिल अवश्य लें। उन्होंने किसानों को विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है, किसान जरूरत के हिसाब से यूरिया की खरीद करें। यूरिया बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अधिकारी ने कहा कि दुकानदार यूरिया के साथ कोई दवा न लगाएं। उन्होंने बताया कि जिस दुकानदार का रिकार्ड पूरा नहीं होगा,  उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें