फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के लोग एग्रेसिव, पर प्रोग्रेसिव भी : बाबा रामदेव

Wed, 16 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : ब्‍यूराो
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा के लोग एग्रेसिव हैं, परंतु उनकी सराहना करते हुए कहा की जो एग्रेसिव होते हैं, वहीं प्रोग्रेसिव भी होते हैं। हरियाणा के लोग अपनी भावनाओं को काबू पाना भी जानते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अब कोई भी आगजनी नहीं होगी अब लोग सहमत है। जो हरियाणा में हुआ वह गलत था, परंतु लोग अब उसको भूल कर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


वे मंगलवार को करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पतंजलि योगपीठ के केंद्रीय प्रभारी प्रेम नगर निवासी डॉ. जयदीप आर्य की माता के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस भी बंधाया। संस्कार के बाद मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा को शिक्षा का हब बनाया जायेगा।

पतंजलि योग पीठ की तरफ से हरियाणा में एक हेल्थ और शिक्षा का एक ऐसा सेंटर बनाया जायेगा, जिसमें हरियाणा सहित भारत के लाखों युवा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। हालांकि, इसके लिए अभी जगह फाइनल नहीं की गई है, जल्द ही यह भी तय कर लिया जाएगा। स्वामी ने कहा कि फिर से हरियाणा अपना वही गौरव हासिल करेगा, क्योंकि वे हरियाणा के हैं, इसलिए हरियाणा और यहां के लोगों की तासीर जानते हैं। इसलिए सभी को भाईचारे की भावना के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें