फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अग्रसेन भवन सेक्टर-8 में अग्रवाल युवा संगठन की ओर से 15 मार्च को अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवतियां और उनके अभिभावक भाग लेंगे। इसके अलावा विदेशों में बसे अग्रवाल परिवारों के प्रत्याशी भी इस सम्मेलन में शामिल होकर अपने जीवनसाथी की तलाश करेंगे।

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन केवल रिश्ते तय करने का माध्यम ही नहीं बल्कि यह समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। यह सम्मेलन विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए अपने जीवनसाथी के चयन का एक सुनहरा और विश्वसनीय अवसर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम आयोजक रमेश जिंदल ने बताया कि शहर में अब तक 25 सफल अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। मनीष गर्ग व रजत सिंगला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में पारिवारिक मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन करनाल के प्रधान रमेश जिंदल, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, सुशील सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें