फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद चूहों ने कुतरा अंगूठा, हंगामा

Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल शहर के माल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक मरीज के पांव के अंगूठे को चूहे कुतर गए। जानकारी होने पर मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजन अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। इस पर अस्पताल स्टाफ ने भी मरीज की लापरवाही बताना शुरू कर दिया। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए। आखिरकार अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज का दोबारा इलाज का भरोसा पीड़ित के परिजनों को दिया।  
विज्ञापन


पीड़ित के परिजन मनोज ने बताया कि जुंडला गांव के पीड़ित कृष्ण गोपाल के पांव में फैक्चर था। कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। इस पर वह कृष्ण गोपाल को लेकर माल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आ गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसके पांव का ऑपरेशन कर दिया। इससे पहले डॉक्टरों ने उसके पैर को सुन्न कर दिया।

मरीज के पिता विद्यासागर ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद रात में किसी समय चूहे कृष्ण गोपाल के पैर के अंगूठे को कुतर गए। पैर सुन्न होने के कारण उसे इसका पता नहीं चला। सुबह परिजनों ने देखा, तो कृष्ण के पैर का अंगूठा चूहे ने कुतरा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर कृष्ण के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर चिकित्सक ने मरीज के परिजनों दोबारा से इलाज का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके बाद भी अस्पताल में तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन


वर्जन
मरीज कृष्ण गोपाल का ऑपरेशन किया गया है। पीड़ित के परिजनों को गलतफहमी है। फिर भी दोबारा से इलाज करवाने के लिए पीड़ितों को बोला गया है। अस्पताल में चूहों द्वारा अंगूठा कुतरने का आरोप निराधार है।
-डॉ. राकेश जिंदल, श्रीबाला जी अस्पताल, करनाल।

हमने अपने बेटे का ऑपरेशन श्रीबाला जी अस्पताल मेें करवाया था। रात को किसी समय बेटे के पैर के अंगूठे को चूहे कुतर गए। इसकी जानकारी हमें सुबह हुई। जब इसकी शिकायत डॉक्टर से की गई, तो उन्होंने इलाज आ आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

- विद्यासागर, पीड़ित का पिता, गांव जुंडला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें