फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से तबाही के बाद रात को बारिश, गिरे आेले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तीसरे दिन सोमवार सुबह फिर आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। 37.8 एमएम बारिश और तूफान के चलते कई जगह बिजली के खंभे गिर गए। पेड़ गिरने व बिजली लाइनें टूटने के कारण सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण इलाकों में कई घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। अनुमान है कि जिले में 100 से अधिक जगहों पर बिजली फाल्ट हुए।
रामनगर में मुख्यमंत्री आवास के समीप दो पेड़ सड़क पर गिरने से दोनों ओर से यातायात अवरुद्ध हो गया। कई घंटे तक इन पेड़ों को नहीं उठाया जा सका। वाहन चालकों को दोपहर तक परेशानी हुई। पुराने बस अड्डा परिसर में जलभराव की स्थिति बनी। कमेटी चौक पर भी सीवरेज मेनहोल जाम होने से कुछ देर के लिए सड़क पर पानी का ठहराव हुआ। खुला सीवरेज मेनहोल पूरे दिन वाहन चालकों के लिए खतरे बना रहा। सेक्टर 12 क्षेत्र की नवनिर्मित पार्किंग व मुगल कैनाल फेज-1 सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी। कुराली गांव स्थित बंसल फाइन फूड्स उद्योग में श्रमिकों के आवासीय क्षेत्र में शेड की छतें उड़ गई। इससे प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि श्रमिक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पेड़ों से गिर गए कच्चे फल
मूनक। अलसुबह तेज आंधी व बारिश के कारण सैकड़ों पेड़ टूटकर खंभों पर गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। दर्जनों खंभे और सैकड़ों पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हो गए। दिन भर बिजली गुल रहने से पशुओं को पानी पिलाने और घरेलू कार्यों में परेशानी झेलनी पड़ी। वन विभाग व किसानों के काफी पेड़ टूट गए हैं। फलदार पेड़ों को भी क्षति पहुंची है। आम के पेड़ों से बड़ी मात्रा में कच्चे फल झड़ गए हैं। संवाद
फिजा में घुली ठंडक, 26 मई के बाद साफ रहेगा मौसम
करनाल। आंधी और बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में 10.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी हल्के बादल, एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदें या बारिश की संभावना रहेगी। 25 व 26 मई को हल्के बादल छा सकते हैं। उसके बाद मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह शत प्रतिशत व दोपहर को 59 प्रतिशत रही। वाष्प दाब सुबह 15.9 एमएम व दोपहर को 15.1 एमएम रहा। हवा की औसत गति 24.4 किलोमीटर प्रति घंटा नापी गई। जिले में सोमवार को 37.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। मई में अब तक कुल 68.6 एमएम वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक कुल 153.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें