फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छह साल बाद फिर शुरू हुआ हॉस्पिटल का निर्माण कार्य, 468 लाख खर्च होंगे

Fri, 03 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नीलोखेड़ी नारियल फोड़कर  अस्पताल का निर्माण कार्य शुुरु करवाते हुए विधायक भगवान दास कबीरपंथी। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नीलोखेड़ी। उपमंडल नागरिक अस्पताल के लंबे समय से रुके निर्माण कार्य को आखिरकार फिर से गति मिल गई है। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने 468 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का वीरवार को शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह निर्माण कार्य तय समय में पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का करने की घोषणा की गई थी। निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन ठेकेदार द्वारा बजट में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते काम बीच में ही रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता राजकुमार, नपा चेयरपर्सन सनमीत कौर, पार्षद अंजना शर्मा, एसएमओ डॉ. वंदना आदि मौजूद रहे। -

एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य

निर्माण कार्य ठेकेदार राम निवास जांगड़ा को सौंपा गया है। टेंडर शर्तों के अनुसार, सभी कार्य एक वर्ष के भीतर पूरे किए जाएंगे। तीन मंजिला भवन में प्रत्येक तल पर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

-

हर मंजिल पर अलग-अलग सुविधा
भूतल : पंजीकरण काउंटर, लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग स्टेशन, लघु ऑपरेशन थिएटर, प्रतीक्षालय और शौचालय।

प्रथम तल : नेत्र जांच, डॉक्टर कक्ष, हाई रिस्क वार्ड, डिलीवरी रूम, महिला वार्ड, दंत चिकित्सा कक्ष और तीमारदारों के लिए कक्ष।

द्वितीय तल : नर्सिंग स्टेशन, कंप्यूटर कक्ष, ब्लड स्टोर, फिजियोथेरेपी, स्टोर और अन्य आवश्यक सुविधाएं।

तृतीय तल : ऑपरेशन से पहले व बाद के वार्ड, लैब, एचआईवी कक्ष, मलेरिया जांच, जन्म प्रमाणपत्र कार्यालय, अकाउंट विभाग और चिकित्सक विश्राम कक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें