फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फेसबुक पर विज्ञापन देखकर दिया ड्राईफ्रूट का ऑर्डर, रिफंड के झांसा देकर 4.4 लाख ठगे

Mon, 15 Dec 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर ड्राईफ्रूट का ऑर्डर करना शाहपुर गांव के विनोद को भारी पड़ गया। ठगों ने ऑनलाइन भुगतान के बाद रुपये रिफंड करने का झांसा दिया और उनसे अलग-अलग बैंक खातों से 4 लाख 4 हजार 433 रुपये की राशि ट्रांसफर करवा ली। जब उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ तो साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।

शाहपुर निवासी विनोद ने बताया कि उन्होंने नवंबर में फेसबुक पर श्रीराम ड्राईफ्रूट नाम का विज्ञापन देखा था। उन्होंने ड्राईफ्रूट खरीदने के लिए विज्ञापन पर क्लिक किया। इसके थोड़ी देर बाद उनके पास व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। खुद को ड्राईफ्रूट कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए क्यूआर कोड भेजा था। ऑर्डर कंफर्म करने के लिए भुगतान करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

उन्होंने क्यूआर कोड पर 800 और 630 रुपये का भुगतान कर दिया। कई दिन बाद 24 नवंबर को उसी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनकी ओर से किया गया भुगतान जीएसटी में शामिल नहीं हो पा रहा है, इसलिए उनकी राशि वापस की जा रही है। उन्हें इसके लिए गूगल पे में एक कोड डालकर पिन लगाना होगा। शिकायतकर्ता ने ठग के कहे अनुसार किया तो खाते में 12 रुपये आए। इससे उन्हें भरोसा हुआ कि उनके रुपये वापस आएंगे। इसके बाद ठगों ने 1430 रुपये का रिफंड बताकर दूसरा कोड भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने गूगल पे में कोड डालकर पिन लगाया तो उनके एसबीआई बैंक, पुरानी अनाज मंडी करनाल स्थित खाते से बड़ी रकम ट्रांसफर हो गई। एक के बाद एक कई ट्रांजेक्शन हुए। इसमें अलग-अलग खातों में लाखों रुपये चले गए। इसके अलावा उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से भी कई बार में राशि ट्रांसफर हुई।
विनोद ने बताया कि ठगों ने अलग-अलग खातों से कुल 4 लाख 4 हजार 433 रुपये की ठगी की। उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन को खोजने की कोशिश की तो वह दिखाई नहीं दिया। तब उन्हें ठगी होने का पता लगा। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन पर क्लिक करने से पहले करें जांच
साइबर क्राइम थाना प्रभारी संजय ने कहा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले किसी भी विज्ञापन पर बिना जांच के क्लिक न करें। क्यूआर कोड, रिफंड कोड या पिन डालने के लिए अगर कोई फोन या मैसेज आता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं। किसी भी तरह की ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी साइबर क्राइम थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें