फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर 90 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव डाबर थला निवासी एक व्यक्ति को नशीला शीतल पेय पिलाकर उसकी जेब से 90 हजार रुपये निकाल लिए। तरावड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव डाबर थला निवासी सोहन लाल ने बताया कि 4 अगस्त की सुबह 11 बजे वह तरावड़ी कैनरा बैंक में 90 हजार रुपये जमा कराने गया था। उसने बैंक में किसी अनजान व्यक्ति से फार्म भरवाया। इसके बाद उस व्यक्ति ने शीतल पेय पीने के लिए चलने को कहा तो दोनों बैंक के बाहर आ गए। जहां शीतल पेय पीने के बाद वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो उसकी जेब से 90 हजार रुपये गायब थे। तरावड़ी थाना प्रभारी कुलबीर कौर ने बताया शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बैंक व उसके आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें