फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिश्वत में पकड़े गए एएफएसओ, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। डिपो होल्डर से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार खाद्य आपूर्ति विभाग के एएफएसओ, निरीक्षक और सेवादार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तीनों आरोपियों को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया था। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए गए। वहीं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राजेश जोगपाल ने एएफएसओ और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसीबी की टीम ने सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नीरज वधवा व सेवानिवृत्त सेवादार को वीरवार को गिरफ्तार किया था। उनका देर शाम मेडिकल परीक्षण कराया और अब गहन जांच में जुटी है। डिपो होल्डर ने एसीबी को शिकायत दी थी कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी डिपो होल्डरों से अवैध रूप से अतिरिक्त कमीशन वसूलते हैं।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, वीरवार को आरोपी सेवादार शिकायतकर्ता की पत्नी (डिपोधारक) और भाई से भी 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल की और आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपी सेवादार को कुंजपुरा स्थित विभाग के कार्यालय से रिश्वत के 15 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी से डिपो होल्डरों से प्राप्त 67 हजार रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की गई है।

पांच प्रतिशत तक कमीशन वसूली का है खेल

खंड कुंजपुरा में 31 गांवों के अलग-अलग व्यक्तियों के पास राशन वितरण करने के डिपो हैं और ये सभी डिपो निरीक्षक नीरज वधवा के अधीन आते हैं। डिपो होल्डरों को सरकार की तरफ से 200 रुपये प्रति क्विंटल राशन के हिसाब से कमीशन मिलता है। आरोप है कि निरीक्षक नीरज वधवा डिपो होल्डरों से सरकार की तरफ से आई राशि में से तीन से पांच प्रतिशत कमीशन व इसके अलावा डिपो होल्डरों से 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत लेता है। रिश्वत की यह राशि डिपो होल्डरों से सेवानिवृत्त सेवादार रामचंद्र एकत्रित करता है। सरकार से सभी 31 डिपो होल्डरों का राशन वितरण करने का कमीशन 23 लाख 29 हजार 178 रुपये आया हुआ है। यह राशि निरीक्षक नीरज वधवा उच्च अधिकारियों ने डिपो होल्डरों के बैंक खाते में जारी की है।
विज्ञापन

डीएफएससी करनाल की रिपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से आरोपी सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नीरज वधवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है, इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। - राजेश जोगपाल, निदेशक इधर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, चंडीगढ़, हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें