फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रंक एंड ड्राइव, ट्रैफिक लाइट जंप, ओवर स्पीड एंड लोडिंग पर अब होगा लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध के सीजन में सड़क हादसों की आशंका ज्यादा रहती है। भले ही गलती वाहन चालक की हो या रोड इंजीनियरिंग की, लेकिन कोई भी हादसे का शिकार न हो, इसके लिए उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अधिकारियों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव, ट्रैफिक लाइट जंप, ओवरस्पीड व ओवरलोडिंग पर अब सख्ती से कार्रवाई होगी। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार इस तरह के मामलों में तीन माह के लिये वाहन चालक का लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। वहीं, रोड साइन, मार्किंग, पब्लिक एवं स्कूल ट्रांसपोर्ट को भी दुरुस्त करने के लिये भी डीसी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।
विज्ञापन

धुंध के सीजन में इन तीन बिंदुओं पर रहेगा फोकस-
1. स्कूल बस-
एसडीएम जांचेंगे 110 स्कूलों की 424 बसें
जिले में 110 स्कूलों की 424 बसें आरटीए कार्यालय में रजिस्टर्ड हैं। जिन पर रोजना 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थी स्कूल से घर और से स्कूल तक का सफर तय करते हैं। ये बसें भी न्यायालय द्वारा निर्धारित मापदंड व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत चल रही हैं। इनकी भी जांच होनी चाहिए। इसके लिये उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों की बसों की जांच के निर्देश दिये हैं। कमी पाये जाने पर चालान के साथ-साथ ऐसे वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
2. रिफ्लेक्टर-
ट्रैक्टर-ट्राली और ई-रिक्शा पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं तो होगा चालान
गन्ने का सीजन शुरू हो चुका है। मेरठ रोड स्थित सहकारी शुगर मिल में ही रोजाना 70 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्राली गन्ना लेकर पहुंचती हैं। वहीं शहर में भी 4000 के करीब ई-रिक्शा अल सुबह से देर रात तक सड़क पर रहते हैं। धुंध के कारण हादसा ना हो, इसलिये इन वाहनों के अलावा बैल व घोड़ा-गाड़ी पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन

3. रोड मार्किंग और साइनेज-
ताकि चालकों को मिले सुरक्षित परिवहन सुविधा
रात के अंधेरे और धुंध में वाहन चालक को सुरक्षित परिवहन सुविधा में रोड मार्किंग और साइनेज महत्वपूर्ण हैं। लेकिन अधिकतर सड़कों पर आज भी सफेद पट्टी गायब है। ऐसे में डीसी ने नेशनल हाइवे समेत संबंधित सभी विभागों को निर्देश देते हुए इन्हें दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वे अपने पालतू पशुओं को भी खुला न छोड़ें, क्योंकि ये पशु भी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।
लोग सड़क पर सुरक्षित चलें, ये हमारी प्राथमिकता है। इसके लिये सड़कें भी दुरुस्त होनी चाहिए और लोगों को भी सुरक्षित रहने के लिये ट्रैफिक नियमों की पालना करनी होगी। धुंध के सीजन में हादसा न हो, इसके लिये एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग जागरूक हो और सड़कों की खामियां दूर हो, इसलिये ही एडवाइजरी जारी कर निर्देश और अपील की गई है।-विनय प्रताप सिंह, डीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें