यमुनानगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय रटोली में पुलिस की सेफ सिटी टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एएसआई नीलम ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 112 एप के उपयोग की जानकारी दी और इसे मोबाइल में डाउनलोड रखने की अपील की। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताते हुए ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया। साथ ही नशा मुक्ति को लेकर विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। संवाद