फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजी सूफी शाम तो थिरके खास और आम

विज्ञापन
कार्यक्रम में कलाकार के साथ डांस करते सांसद संजय भाटिया।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को रुतबा पैलेस में अपने विधान सभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दीपोत्सव मनाया। दीपावली मिलन समारोह में चंडीगढ़ से आए सूफी गायक शमिंद्र शामी ने जब दीवानी मैं तो दीवानी प्रभु राम की दीवानी, लोक गीत से तराने छेड़े तो महफिल झूम उठी। हर कोई खुद को नहीं रोक पाया। पंजाबी फोक गीतों पर सांसद संजय भाटिया सहित कई लोग थिरकते नजर आए। तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंजता रहा। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।
दीपोत्सव पर रुतबा पैलेस पर कई स्क्रीन लगाई गई थी। शाम चार बजे से पहले ही सैकड़ों लोग यहां पहुंच चुके थे। इस दौरान शहर से लेकर मुख्य रास्तों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी। साजो आवाज का कार्यक्रम पहले से ही शुरू कर दिया गया था। सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, महापौर रेणू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, जगमोहन आनंद, संजय बठला, रुतबा के मालिक महेश भाटिया आदि कई नेताओं ने इंतजामों की कमान संभाल रखी थी। सीएम मनोहर लाल पहुंचे तो स्वागत के बाद उन्होंने प्रदेश की जनता को धनतेरस, दीपावली, भैयादूज तथा भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है। जो हमें आपसी भाईचारा, प्रेम और समाज से अंधकार मिटाकर रोशनी करने का संदेश देता है। समाज में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता, छोटे से मिलकर ही आदमी बड़ा बनता है, इसलिए हमें आपस में मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी अंधियारा है, माना कि अंधेरा घना है, वहां दीप जलाना कब मना है। मुख्यमंत्री ने इस शायरी के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करें और उसकी जिंदगी में रोशनी करने का काम करें। इसके बाद सूफी गायक ने कई सूफी पंजाबी गीत प्रस्तुत कर दीपोत्सव में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर निर्मला बैरागी, सुभाष चंद्र, अमरनाथ सौदा, ब्रज गुप्ता, डिप्टी मेयर नवीन कुमार, राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, शशिपाल मेहता, भगवानदास कबीरपंथी, रमेश कश्यप, कृष्णलाल तनेजा, हरमीत सिंह हैप्पी, प्रवीन लाठर, यशपाल ठाकुर, श्याम सिंह चौहान, कृष्ण गर्ग, भगवान दास अग्गी, शमशेर नैन, डॉ अशोक, मेहर सिंह व हरपाल सिंह कलामपुरा, मीना चौहान, मेघा भंडारी, रजनी परोचा, वीर विक्रम कुमार, मंडलाध्यक्ष राजेश अग्गी, सुनील गुप्ता व जसपाल वर्मा, किशोर नागपाल, रघुमल भट्ट, जयपाल वाल्मीकि आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें