फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाएं : हरविंद्र कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर धर्मशाला में वीरवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लोगों से भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।वहीं, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने समाज के लोगों से कर्मकांड, ज्योतिष जैसे क्षेत्रों में पर्याप्त ज्ञान हासिल करने की अपील की। उन्होंने परशुराम धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा भी की।
मुख्य अतिथि हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार इस ध्येय से कार्य कर रही है कि समाज एकजुट होकर आगे बढे़। हरियाणा सरकार ने संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संत-महापुरुष विचार प्रचार-प्रसार योजना की शुरुआत की हुई है। इस योजना के अंतर्गत संत-महापुरुषों की जयंतियां मनाई जा रही है। महापुरुष पूरे समाज व मानवता के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वालों से सतर्क रहना होगा। एकता में ही समाज की खूबसूरती है।
विज्ञापन

पर्यटन एवं जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हर महापुरुष की जयंती को मिलकर मनाते हुए भाईचारे की भावना का संदेश देना चाहिए। कैथल में भगवान परशुराम के नाम से 600 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। भिवानी में 538 करोड़ रुपये की लागत से नेकी राम शर्मा के नाम मेडिकल कॉलेज की स्थापना की। गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी के लिए करीब 16 एकड़ जमीन देने लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया। अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 11 सालों से नौकरियों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने परशुराम धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये और कार्यक्रम में योग का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राओं का ऐच्छिक कोष से 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने 17 मई को रोहतक में आयोजित किए जाने वाली भगवान परशुराम जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, ब्राह्मण सभा के चेयरमैन सुशील कौशिक, प्रधान ललित शर्मा, महासचिव सतीश, कैशियर रोहित कौशिक, दिनेश शर्मा, विपुल शर्मा, पार्षद अमित गुप्ता, अमन भंडारी, जयभगवान, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन हरी ओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें