फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एमबीबीएस के ऑल इंडिया कोटे में दाखिले आज से

Sat, 12 Oct 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज (केसीजीएमसी) करनाल में बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) के आठवें बैच में दाखिलों का 12 अक्तूबर तीसरा चरण शुरू होगा। यूजी नीट के पास विद्यार्थी देशभर के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ले रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों ने पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में आवेदन किया है।

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल के डिप्टी डीन डॉ. गौरव कांबोज ने बताया कि यहां एमबीबीएस की कुल 120 सीटें हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों में दो कोटे होते है। एक कोटा ऑल इंडिया तो दूसरा स्टेट कोटा होता है। यहां पर एमबीबीएस की 18 सीटें तो ऑल इंडिया कोटा में शामिल है और बची हुई 102 सीटें स्टेट कोटा में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण 30 सितंबर से पांच अक्तूबर को खत्म हो चुका है। अब ऑल इंडिया कोटे की बची हुई दो सीटों पर 12 से 18 अक्तूबर और स्टेट कोटे की बची हुई छह सीटों पर 19 से 23 अक्तूबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें