करनाल। 37वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 15 अक्तूबर तक कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप से जूनियर नेशनल की टीम का चयन किया जाएगा, जो की भुवनेश्वर (ओडिशा) में 25 से 29 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
हरियाणा एथलेटिक्स चयन कमेटी के अध्यक्ष यशपाल चोपड़ा ने बताया कि खिलाड़ियों का अंतिम चयन चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर एथलेटिक्स हरियाणा की चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की प्रतियोगिता नियमावली के नियमों के अनुसार आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में यदि 18 आयु वर्ग से कम का खिलाड़ी लंबी दौड़ में केवल एक ही इवेंट में भाग ले सकता है।
प्रतियोगिता में एंट्री एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट www.haryanaathletics.com पर ऑनलाइन दर्ज खिलाड़ियों की ही होगी। जिन खिलाड़ियों की छह अक्टूबर के बाद ऑनलाइन एंट्री हुई तो उसकी एंट्री फीस ज्यादा होगी। चैंपियनशिप में 18 आयु वर्ग से नीचे के खिलाड़ी किसी भी लंबी दौड़ में केवल एक ही इवेंट में भाग ले सकते हैं।
अगर कोई खिलाड़ी दो इवेंट में एंट्री करवाता है तो दूसरा इवेंट उसको रद्द कर दिया जाएगा यह नियम केवल रेस इवेंट में ही है। बाकी खिलाड़ी किसी भी दो इवेंट में भाग ले सकता है। संवाद